Advertisement

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने बनाए उत्कृष्ट मॉडल

उज्जैन। सेंट मदार कान्वेंट स्कूल में 13 फरवरी को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने अनेक उत्कृष्ट मॉडल बनाए।

Advertisement

अतिथियों के लिए फस्र्ट, सेकंड, थर्ड का चयन करना बहुत ही दुविधा पूर्वक फैसला था। सभी छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट मॉडल बनाएं। इस अवसर पर मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन, समाजसेवी इकबाल उस्मानी एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन ने अपने उद्बोधन में कहा आगे चलकर शिक्षक, वैज्ञानिक चिकित्सक, इंजीनियर, आईएएस आईपीएस बनकर, बच्चे, स्कूल, शहर और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए उत्कृष्ट मॉडल की सराहना की।

Advertisement

शहजाद खान अध्यक्ष, अब्दुल खालिक सचिव, उस्मान मुल्तानी कोषाध्यक्ष, दरखशा खान प्रधान अध्यापिका, रीना तिवारी इन्चार्ज, शकिल एहमद, अब्दुल असद खान, नाजिया एहमद, सोनम खान, रोशनी खान, अल्तमश नागौरी, मौलाना अनीस अहमद, रशीदा बाजी आदि का उत्कृष्ट योगदान रहा। आभार समिति के अध्यक्ष शहजाद खान ने माना। जानकारी प्राचार्य दक्षा मैडम एवं सैयद आशिक अली ने दी।
इकबाल उस्मानी

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें