Advertisement

विदेशी डिग्री लेकर खोला क्लिनिक और कर दिया गलत इलाज, शिकायत

विदेशी डिग्री लेकर खोला क्लिनिक और कर दिया गलत इलाज, शिकायत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

CMHO ने बनाई जांच समिति

उज्जैन। विदेशी यूनिर्वसिटी से पत्राचार के माध्यम से न्यूरो रेडियोलॉजी का कोर्स करने के बाद डॉक्टर ने क्लिनिक खोला और मरीजों का उपचार भी शुरू कर दिया।

Advertisement

इंदौर के व्यक्ति द्वारा डॉक्टर से उपचार के बाद भी लाभ नहीं होने और हालत बिगडने के बाद सीएमएचओ से शिकायत की गई जिसकी जांच के लिये एक समिति बनाई गई है।

अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केसरबाग इंदौर निवासी मनोज यादव ने अगस्त 2021 में महानंदा नगर पहुंचकर यहां डॉ. अरुण पी. सिन्हा से पत्नी मनीषा की रीढ़ की हड्डी का उपचार शुरू कराया था। मनोज यादव को विज्ञापन के माध्यम से डॉक्टर सिन्हा की जानकारी मिली थी।

Advertisement

लंबे समय तक उपचार कराने और दो लाख रुपये से अधिक खर्च करने के बाद भी मनीषा की तबियत में सुधार नहीं हुआ। इंदौर के डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि द्वारा लिखी गई दवाएं गलत हैं। इस पर मनोज यादव ने डॉ. सिन्हा की डिग्री की जानकारी निकाली और CMHO डॉ. संजय शर्मा से शिकायत की।

शुरू की जांच: आरोप है कि डॉ. अरुण पी. सिन्हा गलत डिग्री के आधार पर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। जो डिग्री डाक्टर के पास है उसका ज्ञान भी नहीं है।

कलेक्टर और माधव नगर थाने में इसकी भी शिकायत की गई है। सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने डॉ. एच.पी. सोनानिया, डॉ. भोजराज शर्मा की टीम बनाकर जांच शुरू की है।

माधव टीआई मनीष लोधा ने बताया कि डॉ. सिन्हा के खिलाफ शिकायती आवेदन थाने पर प्राप्त हुआ था। कलेक्टर को भी शिकायत की है। उन्हीं के निर्देशन में कमेटी जांच करेगी।

Related Articles