Popup Image
Advertisement

त्रिशूल शिवगढ़ वाहिनी की शिप्रा प्रदक्षिणा यात्रा शुरू

उज्जैन। त्रिशूल शिवगढ़ वाहिनी की चार दिवसीय शिप्रा प्रदक्षिणा यात्रा रविवार को रामघाट पर पूजन के साथ शुरू हुई। इस मौके पर वाहिनी सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में संतजनों ने भी उपस्थिति दर्ज करवाई।

Advertisement

चार दिनी यात्रा के दौरान अलग-अलग पड़ाव पर सनातन पंचायत लगाई जाएगी और शिप्रा किनारे पौधरोपण कर लोगों को शिप्रा को सद्नीरा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ५ नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर यात्रा का समापन एक दीया शिप्रा के नाम से आयोजित दीपदान के साथ होगा।

इस मौके पर वाहिनी की संस्थापक पं. आदित्य नागर, सुरेंद्र चतुर्वेदी, महामंडलेश्वर शैलेषानंद गिरी, डॉ. रामेश्वर दास और महावीर दास जी महाराज, ज्ञानदासजी महाराज, महापौर मुकेश टटवाल, पूर्व मंत्री पारस जैन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें