शनिवार को घर ले आएं ये पौधा

By AV NEWS

घर में पेड़-पौधे लगाने का शौक किसे नहीं होता। लोग अपने घरों में कई तरह के पौधे लगाते हैं। वास्तु अनुसार पौधे हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और तरक्की के रास्ते खोलते हैं। लेकिन अगर कोई भी पौधा गलत दिशा पर लगा दिया जाए तो इससे लाभ मिलने की बजाय हानि होने लगती है। इसलिए पौधों का सही दिशा में लगा होना भी जरूरी माना जाता है।

यहां हम बात करने जा रहे हैं माता लक्ष्मी और शनि देव के प्रिय पौधे शमी के बारे में। वास्तु शास्त्र अनुसार ये पौधा घर में लगाने से धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। शनिवार का दिन इस पौधे को लगाने के लिए सबसे शुभ माना जाता है।

शमी के पौधे के लाभ:

इस पौधे का शनि देव से विशेष संबंध माना जाता है। कहते हैं इस पौधे को घर में लगाकर इसकी सुबह शाम पूजा करने से शनि दोष से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही घर परिवार में धन का आगमन तेजी से होने लगता है। ये पौधा हर प्रकार के वास्तु दोष को खत्म करता है। कहते हैं जिस घर में ये पौधा लगा होता है वहां किसी की बुरी दृष्टि नहीं पड़ती। अगर किसी की शादी नहीं हो रही है तब भी ये पौधा लगाना शुभ होता है।

कब और कहां लगाएं ये पौधा:

इस पौधे को घर के मुख्य द्वार के पास शनिवार के दिन इस तरह से लगाएं कि जब भी आप घर से निकलें तो शमी पौधा आपके दायें तरफ पड़ना चाहिए। अगर आप छत पर इसे लगाने की सोच रहे हैं तो इस दक्षिण दिशा में रखें। अगर छत पर दक्षिण दिशा में सूर्य की पर्याप्त रोशनी नहीं आती है तो इस पौधे को आप पूर्व दिशा या ईशान कोण में रख सकते हैं।

ये पौधा शनि ग्रह को करता है मजबूत:

अगर आप पर शनि साढ़े साती या शनि ढैय्या तल रही है तो शनिवार के दिन इस पौधे के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं। फिर पौधे की जड़ में काली दाल और काले तिल चढ़ाएं। कहते हैं ऐसा करने से शनि साढ़े साती का दुष्प्रभाव कम हो जाता है।

आर्थिक स्थिति अच्छी करने के लिए:

शमी के रोजाना पूजा करें। जब आप ये पौधा लगाने जा रहे हैं तो इसकी जड़ में एक सुपारी और एक रुपये का सिक्का दबा दें। फिर उसमें थोड़ा गंगाजल भी डालें। मान्यता है ऐसा करने से धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है। रोजाना शाम में घर के मंदिर में पूजा करने के बाद एक दीपक शमी के पौधे के पास भी जलाएं। ऐसा करने से बैंक बैलेंस बढ़ना शुरू हो जाता है।

आप लोगों को शायद इस बात की जानकारी न हो कि हिंदू शास्त्रों में भी इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। जिसमें शनि देव से जुड़ी चीज़ों का वर्णन मिलता है। इसमें बताया गया है कि शनिवार के दिन कुछ चीज़ों को देखना शुभ कहलाता है इससे जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। शनिवार के दिन सुबह के समय आपको बताई जाने वाली कोई भी 3 चीजें दिखाई दे जाएं, तो आपका दिन शुभ हो सकता है

भिखारी

अगर इस दिन प्रातः आपके दरवाजे पर कोई भिखारी या निर्धन व्यक्ति पर आता है या दिखाई देता है, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर आप इनकी अपनी क्षमता अनुसार मदद करते हैं तो इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

सफाई कर्मचारी-

अगर इस दिन सुबह आपको कहीं कोई भी सफ़ाई कर्मचारी दिखाई दे जाता है तो ये एक शुभ संकेत होता है। खास तौर से तब, जब वह झाड़ू लगा रहा हो। मान्यता है ऐसा होने पर उन्हें कुछ पैसे ज़रूर दें। इससे आपके समस्त कार्य निर्विघ्‍न पूरे होंगे।

काला कुत्ता-

क्योंकि कुत्ता शनिदेव का वाहन माना जाता है इसलिए ऐसा माना जाता है अगर इस दिन कहीं भी काला कुत्ता दिखाई दे जाए तो ये भी शुभ होता है। ऐसा होने पर काले कुत्ते को घी लगाकर रोटी या बिस्किट खिलाएं।

Share This Article