शादी और पार्टी दोनों जगह शानदार लुक देंगे, ये ड्रेस

By AV NEWS

इंडोवेस्टर्न ड्रेस शादी और पार्टी दोनों जगह शानदार लुक देते हैं। इसलिए आजकल आपको सगाई से लेकर शादी तक और हर पार्टी में कोई न कोई महिला एक शानदार गाउन पहने हुए दिखाई देगी ही। गाउन को लेकर महिलाओं की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं पार्टी वियर गाउन के सबसे बेहतरीन और लेटेस्ट डिजाइन। अब इन आकर्षक गाउन को कौनसे स्पेशल फंक्शन में पहन कर जाना है, ये जिम्मेदारी हम आप पर छोड़ते हैं।

लाइट पिंक गाउन
हल्के गुलाबी रंग के इस गाउन को गौर से देखिए, इसका ज्वेल नेकलाइन सुन्दर भी है और आकर्षक भी। इस ड्रेस को पहनने के बाद आपको अपने गले में किसी भी प्रकार की जूलरी पहनने की जरुरत नहीं होगी। बालों में सुन्दर बेल्ट के संग इस लुक को कम्पलीट किया जा सकता है।

लेवेंडर स्टोन वर्क इवनिंग गाउन
इस वक्त के सबसे ट्रेंडिंग कलर शेड में बने हुए इस गाउन को देखने के बाद कोई भी इससे अपनी नजर हटा नहीं सकता है। अगर आप चाहती हैं कि पार्टी में किसी की भी नजर आप से हटकर कहीं और न जाए तो आपको ये गाउन अवश्य ही ट्राय करना चाहिए। इसके कैप स्लीव के कारण ये आपको सबसे बेस्ट लुक देगा।

नेट गाउन इन परपल
नेट फैब्रिक से बने हुए गाउन सुन्दर भी होते हैं और लाइट वेट भी। इस पर्पल गाउन को देखने के बाद आप भी इस बात से सहमत हो जाएंगे। सगाई जैसे फंक्शन के लिए इस तरह के गाउन को सबसे अधिक पसंद किया जाता है।

रेड सिल्क गाउन
बोल्ड और स्टाइलिश लुक के लिए अगर आप किसी मॉडर्न गाउन की तलाश में हैं तो आपको यह लाल गाउन जरूर पसंद आएगा। सिल्क फैब्रिक से निर्मित होने के कारण इस गाउन की चमक आपका मन मोह लेगी।

ऑफ शोल्डर गाउन
सिक्विन वर्क किए हुए इस ऑफ शोल्डर गाउन को इवनिंग पार्टी के लिए बेस्ट माना जा सकता है। इसका कलर और इस पर की हुई कारीगरी का डिजाइन, दोनों ही एकदम जबरदस्त है। स्ट्रेट हेयर लुक के संग ये गाउन और भी अधिक सुन्दर दिखाई देगा।

ग्रीन गाउन एंड स्कर्ट
लाइट शेड में गाउन पहनने की इच्छा हो तो ये डिजाइन आपके लिए एकदम परफेक्ट है। इस गाउन के संग आपको स्कर्ट भी मिल रहा है जिसे आप सिर्फ इस गाउन के संग ही नहीं बल्कि अपने क्रॉप टॉप के संग भी पहन सकती हैं।

घेर वाला इवनिंग गाउन
अगर आप स्ट्रेट फिट के जगह घेर वाला इवनिंग गाउन पहनना पसंद करती हैं तो आपको इस गाउन को जरा ध्यान से देखना चाहिए। इसका स्लीव डिजाइन इसके मेन डिजाइन से मैच करता है। गले में एक सिंपल सा नेकलेस पहन कर आप अपने गेटअप को कम्पलीट कर सकती हैं।

डबल शेड गाउन
दो शेड में बने हुए इस सुन्दर गाउन का फ्रंट लुक बहुत ही प्यारा है। मोतियों और सिक्विन वर्क की सजावट से इस गाउन का लुक बेहद ही कमाल दिखाई दे रहा है। लॉन्ग ईयररिंग के संग इस गाउन की शोभा दुगनी हो गई है।

क्रीम गाउन
पार्टी के लिए अगर आप एक ऐसा गाउन ढूंढ रही हैं जिसे देखकर हर कोई आपकी तारीफ करें तो आपको ये डिजाइन आँख बंद कर पसंद कर लेना चाहिए। इसका स्लीव डिजाइन बाकि सभी गाउन से बेहद अलग है। आकर्षक जूलरी के संग ये लुक और भी ज्यादा सुन्दर हो जायेगा। इसी तरह ट्रेडिशनल प्रिंट के संग वेस्टर्न डिजाइन का यह कॉम्बिनेशन आपके व्यक्तित्व में चार चाँद लगाने का काम करेगा।

गाउन विथ ड्रेप
इस शानदार गाउन के दो अहम् हिस्से हैं। एक इसका खूबसूरत गाउन और दूसरा इसका स्टाइलिश ड्रेप। आप चाहें तो इसे बिना ड्रेप के भी पहन सकती हैं। बिना ड्रेप के अनारकली कुर्ती के तरह इस गाउन को दुपट्टे के संग भी पहना जा सकता है। हल्दी फंक्शन के लिए इस तरह के गाउन को प्राथमिकता दी जा सकती है।

Share This Article