अमेरिकी किसानों से ज्यादा सोयाबीन खरीदें चीन : ट्रम्प

ट्रम्प-जिनपिंग और पुतिन की मीटिंग शुरू
शेनझेन। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से अमेरिकी किसानों के हित में ज्यादा सोयाबीन खरीदने की अपील की है। ट्रंप ने कहा कि चीन में कृषि उत्पादों की मांग बहुत ज्यादा है और उसे अमेरिकी किसानों से ज्यादा खरीदारी करनी चाहिए। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद ट्रम्प, जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच ऐतिहासिक बैठक होने वाली है।
यह बैठक चीन के शेनझेन में चल रहे एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग समिट के दौरान होगी। इसमें ईरान युद्ध, यूक्रेन युद्ध समेत कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा होगी। समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष व सरकार प्रमुखों ने ग्रुप फोटो खिंचवाई।









