Popup Image
Advertisement

सरकारी नौकरी: 8,917 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

गुजरात स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (GSRTC) ने ड्राइवर और कंडक्टर के कुल 8,917 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें कंडक्टर के 4,318 और ड्राइवर के 4,599 पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार GSRTC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement

कंडक्टर पदों का श्रेणीवार विवरण :

शैक्षणिक योग्यता :

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है।
साथ ही कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना चाहिए।
उम्मीदवार के पास RTO द्वारा जारी वैध कंडक्टर लाइसेंस और बैज होना जरूरी है।

शारीरिक पात्रता :

पुरुष उम्मीदवार :

Advertisement

न्यूनतम लंबाई : 162 सेंटीमीटर
एसटी वर्ग के पुरुष उम्मीदवार : 160 सेंटीमीटर

महिला उम्मीदवार :

Advertisement

न्यूनतम लंबाई : 158 सेंटीमीटर

आयु सीमा :

ड्राइवर पद के लिए न्यूनतम आयु : 25 वर्ष
कंडक्टर पद के लिए न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु : 35 वर्ष

आयु की गणना 5 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

एससी, एसटी, एसईबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु : 40 वर्ष
महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु : 45 वर्ष

आवेदन शुल्क :

सामान्य वर्ग : 300 रुपए + जीएसटी

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस, पूर्व सैनिक, दिव्यांगजन और सभी वर्गों की महिला उम्मीदवार : 200 रुपए + जीएसटी

चयन प्रक्रिया :

लिखित परीक्षा
ड्राइविंग टेस्ट
दस्तावेज सत्यापन
साक्षात्कार

वेतनमान :

चयनित अभ्यर्थियों को 22,000 रुपए से 28,000 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
इसके अलावा अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

आवेदन करने की प्रक्रिया :

सबसे पहले नया रजिस्ट्रेशन करें और नाम, मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
अंत में फॉर्म जमा करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

नौकरी से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण खबरें

यूपी लोअर पीसीएस की 2,285 भर्तियां और नेशनल कोलफील्ड्स में 1,607 पदों सहित इस सप्ताह कुल 4,689 सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती निकली है।

यदि आप UPSSSC, BSNL और अन्य विभागों में जारी इन रिक्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो संबंधित भर्ती की पूरी जानकारी अवश्य देखें।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें