Advertisement

साउथ के सुपरस्टार और DMDK नेता विजयकांत का निधन

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा नाम और हाल तक DMDK पार्टी के मुखिया रहे ‘कैप्टन विजयकांत’ का बृहस्पतिवार (28 दिसम्बर, 2023) को निधन हो गया। वह चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहाँ उन्होंने अंतिम साँस ली। वह पूर्व में तमिल सिनेमा के बड़े स्टार रह चुके थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

71 वर्षीय विजयकान्त का पूरा नाम नारायणन विजयराज अलगारस्वामी था। वह तमिल सिनेमा में 1980 और 1990 के दशक में बड़ा नाम रहे थे।

वह 2011 से लेकर 2016 तक तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे थे।विजयकांत 26 दिसम्बर को चेनई के MIOT अस्पताल में भर्ती हुए थे। उन्हें साँस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके बाद उनका कोविड रिजल्ट भी पॉजिटिव आया था। उन्हें तबियत बिगड़ने के बाद वेंटीलेटर पर रखा गया था। उन्हें इससे पहले भी दो बार कोरोना हो चुका था।

Advertisement

विजयकांत की मौत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी दुख जताया है। उन्होंने विजयकांत को जनहित में समर्पित रहने वाला राजनेता बताया है। उन्होंने कहा है कि इससे तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा स्थान रिक्त हो जाएगा

Advertisement

Related Articles