Advertisement

सुप्रीम कोर्ट के 50 फीसदी से ज्यादा कर्मचारी संक्रमित, अब ‘घर से’ चलेगी अदालत

देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। जहां एक ओर देश में कोरोना के नए केस को लेकर हर दिन रिकॉर्ड टूट रहे हैं। वहीं अब कोरोना का प्रकोप देश की सर्वोच्च अदालत में भी दिखाई दे रहा है। सुप्रीम कोर्ट के 50 फीसदी से अधिक कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद फैसला किया गया है कि सोमवार से सुप्रीम कोर्ट के सभी जज अपने निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई करेंगे। वहीं सुप्रीम कोर्ट को सैनिटाइज किया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट के कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने के मामले आने के बाद कोर्ट रूम समेत पूरे अदालत परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है, इसके चलते आज सभी बेंच निर्धारित समय से एक घंटा देरी से बैठेंगी।बता दें कि सोमवार को देश में रिकॉर्ड एक लाख 70 हजार से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं, जोकि महामारी के दस्तक देने से लेकर एक दिन में मिले मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। मौतों का आंकड़ा भी लगातार डरा रहा है। अकेले सोमवार को ही कोरोना से देशभर में नौ सौ से ज्यादा लोगों की जान चली गई है।

Advertisement

Related Articles

Write a review