Advertisement

सुबह निगम के 125 वाहन पहुंचे दशहरा मैदान

महापौर ने जांच के लिए बुलवाए थे, कई वाहन कंडम हालत में पहुंच गए

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। मंगलवार सुबह महापौर मुकेश टटवाल ने आदेश जारी करते हुए नगर निगम के सभी वाहनों को दशहरा मैदान पर लाने को कहा। सुबह 6 बजे तक दशहरा मैदान पर निगम के 125 वाहन पहुंच गए थे। इसके बाद इनकी जांच शुरू की गई तो किसी में दरवाजे नहीं थे तो कुछ का अगला और पिछला हिस्सा टूटा हुआ था। वाहन चालकों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए।

दशहरा मैदान पर एकसाथ इतने वाहनों का लवाजमा देखकर क्षेत्र के रहवासी भी चौंक गए। निगम के 125 वाहनों में टैंकर, डंपर, जेसीबी, फायर ब्रिगेड सहित कचरा गाडिय़ां भी शामिल थी। महापौर सहित अधिकारियों ने वाहनों की स्थिति देखी। इनमें कई वाहनों की हालत बेहद खराब थी। इसके बाद महापौर ने सभी वाहन चालकों से चर्चा की। उन्होंने कहा किजो वाहन कंडम हो चुके हैं।

Advertisement

इनकी जगह पर नए वाहन दिए जाएंगे। जो वाहन चलाए जा रहे हैं उन्हें व्यवस्थित रखा जाए। वाहनों की समय-समय पर साफ-सफाई की जाए। इनमें सुधार कार्य करवाते रहे। इस दौरान निगम आयुक्त रोशनकुमार सिंह, उपायुक्त सहित अन्य अधिकारी और पार्षद भी मौजूद थे।

निगम के वाहनों पर उठ रहे थे सवाल
नगर निगम में सैकड़ों वाहन हैं, लेकिन इनकी फिटनेस पर सवाल उठते रहे हैं। कुछ दिन पूर्व एक कचरा वाहन में आग भी लग गई थी। इसके बाद आरटीओ ने कचरा वाहनों की जांच के लिए कार्यालय परिसर में बुलवाया था। इस मामले को महापौर ने भी गंभीरता से लिया था।

Advertisement

Related Articles