सेवा भारती ने किया 351 कन्याओं का पूजन

उज्जैन। सेवा भारती द्वारा कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संयोजक निर्मल गुप्ता ने बताया कि 17 वर्षों से तम्बाकू बाजार क्षेत्र में कन्या पूजन कार्यक्रम किया जाता है। इस वर्ष भी 351 कन्याओं का पूजन किया गया।

Advertisement
नगर की विभिन्न बस्तियों में निवासरत इन कन्याओं को सेवा भारती की प्रकल्प संचालिकाओं के माध्यम से कार्यक्रम स्थल लाया गया जहां कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन प्रसादी करवा कर उपहार भेंट किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा भारती के प्रकाश चित्तौड़ा ने की व मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उज्जैन विभाग के बौद्धिक प्रमुख सांवरिया शर्मा रहे। संचालन छात्रा चांदनी ने किया।
Advertisement









