स्टूडेंट्स से भरी स्कूल बस पलटी,एक की मौत

स्टूडेंट्स से भरी स्कूल बस पलटी,एक की मौत
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
35 से ज्यादा बच्चे घायल ,3 की हालत गंभीर
सागर जिले के राहतगढ़ प्रखंड के चंद्रपुर गांव के पास एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक छात्र की मौत हो गयी और एक दर्जन से अधिक छात्र घायल हो गये.
दुर्घटना में बस में सवार 35 से अधिक स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। एक बच्चे की मौत हुई है। वहीं तीन बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। दुर्घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे घायल बच्चों को बाहर निकाला।
बस में सवार छात्रा ने बताया कि बस चल रही थी। ड्राइवर फोन पर बात कर रहे थे। हेडफोन लगाए थे। वो हाथ छोड़कर बस चला रहे थे। तभी अचानक ड्राइवर ने एक हाथ से बस घुमा दी तो वह पलट गई।
पहले भी फोन पर बात करते हुए बस चलाया करते थे। इधर, घटनाक्रम की सूचना मिलते ही कलेक्टर दीपक आर्य और एसपी तरुण नायक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बच्चों से बात कर दुर्घटना की जानकारी ली। वहीं डॉक्टरों को बच्चों का उचित इलाज करने के निर्देश दिए।
दो छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।बस में मौजूद छात्रों के अनुसार स्कूल बस का चालक बस चलाते समय अपने मोबाइल पर बात कर रहा था कि हादसा हुआ. सूचना मिलते ही कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले को दर्ज करने के निर्देश दिए गए.
बस मालिक व चालक के खिलाफ मुकदमा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत बच्चों को बस से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राहतगढ़ भेजा, जहां कई बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.
करीब छह बच्चों को एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर रेफर कर दिया गया है.










