Advertisement

हल्द्वानी हिंसा:अवैध मदरसा तोड़ने पर बवाल ,6 की मौत,इंटरनेट सेवा भी बंद

300 से अधिक पुलिसकर्मी और निगमकर्मी घायल

Advertisement

लगाया गया कर्फ्यू, इंटरनेट सेवा भी बंद

उत्तराखंड के हल्द्वानी में नगरनिगम ने गुरुवार को एक अवैध मदरसा ढहा दिया। नमाज पढ़ने के लिए बनाई गई एक इमारत पर भी बुलडोजर चला दिया। इसके बाद वहां हिंसा फैल गई। भीड़ ने पुलिस और निगम के अमले पर हमला कर दिया। बनभूलपुरा थाने को घेरा और पथराव किया।

Advertisement

हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई है। 300 पुलिसकर्मी और निगम कर्मचारी घायल हैं। कर्फ्यू लागू कर दिया गया है और दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश हैं। दंगाइयों की पहचान की जा रही है।

हल्द्वानी डीएम वंदा सिंह ने शुक्रवार को बताया कि अतिक्रमण हटाने से पहले ही टीम पर हमले की प्लानिंग कर ली गई थी। भीड़ ने पहले पत्थर फेंके, जिन्हें फोर्स ने तितर-बितर कर दिया। इसके बाद दूसरा जत्था आया और उसने पेट्रोल बम से हमला किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें