पुलिसकर्मियों के परिजन को सौंपे 1-1 करोड़ रुपए के चेक

कार हादसे में गंवाई थी जान, सीएम ने की मदद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
उज्जैन। उफनती शिप्रा नदी में कार गिरने से दिवगंत हुए उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा, एसआई मदनलाल निनामा और महिला आरक्षक आरती पाल की परिजन सीएम ने सहायता राशि के चेक सौंपे। इन तीनों का इसी महीने कार हादसे में निधन हो गया था।
तीनों पुलिसकर्मियों के परिजनों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पुलिस सैलरी पैकेज योजना एवं पुलिस विभाग की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। सीएम ने दिवंगत पुलिसकर्मियों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और परिजन को सहायता राशि के चेक सौंपे।
दिवंगत टीआई एवं एसआई के परिजन को एक-एक करोड़ और महिला आरक्षक के परिजन को 49 लाख रुपए की सहायता दी। पुलिस विभाग की ओर से टीआई स्व. शर्मा को 56.88 लाख, निनामा को 57.92 लाख रुपए और महिला आरक्षक पाल के परिजन 17.47 लाख रुपए की सहायता दी गई।









