Advertisement

100 श्रमिकों की दूसरी सूची जारी, 2 करोड़ 22 लाख रु. से अधिक का भुगतान किया

उज्जैन। बिनोद मिल के मजदूरों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार भुगतान की दूसरी सूची 6 अक्टूबर को जारी हुई जिसमें 100 श्रमिकों को 2 करोड़ 22 लाख 49 हजार 166 रूपये का भुगतान किया गया।

Advertisement

अधिवक्ता धीरजसिंह पंवार के साथ उज्जैन मिल मजदूर संघ अध्यक्ष ओमप्रकाशसिंह भदौरिया, कोषाध्यक्ष संतोषसिंह सुनहरे एवं वस्त्र उद्योग श्रमिक संघ के प्रधानमंत्री पं. हरिशंकर शर्मा द्वारा परिसमापक कार्यालय द्वारा जारी की सूची से अवगत कराया। साथ ही बताया कि जिन श्रमिकों के आवेदन व श्रमिकों के दस्तावेज जमा किये उनकी जांच प्रक्रिया परिसमापक कार्यालय में जारी है।

यूनियन द्वारा श्रमिक हितों में वर्षों से किया जा रहा संघर्ष सफल हुआ। मजदूरों के भुगतान की सूची उज्जैन मिल मजदूर संघ कार्यालय कोयला फाटक पर चस्पा की जा रही है। दूसरी लिस्ट को लेकर श्रमिकों ने मिल मजदूर संघ में मिठाई बांटकर खुशी मनाई। फूलचंद मामा, किशोरसिंह, लक्ष्मीनारायण रजक, रमेश शर्मा, मोतीलाल अखंड, रामनारायण जाटवा, विनोद कपूर, रामचंद्र सूर्यवंशी आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें