Advertisement

11 को मनाएंगे अभिनेता धर्मेन्द्र का जन्मदिन

उज्जैन। फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में धर्मेंद्र के प्रशंसक मनोहर रांगी के निर्देशन में 11 दिसंबर को कालिदास अकादमी के पं. सूर्यनारायण व्यास संकुल में स्वरों की महफिल सजेगी। दीपक सोनी ने बताया कि मुख्य अतिथि पूर्व कलेक्टर कविन्द्र कियावत होंगे।

Advertisement

कार्यक्रम में पत्रकार सुखराम सिंह तोमर द्वारा अभिनेता धर्मेंद्र के फिल्मी जीवन पर लिखित आलेख का वाचन वरिष्ठ साहित्यकार सुगनचंद जैन करेंगे। गायक डॉ. पिंकेश डफरिया, आरपी सिंह जादौन, धीरज गोमे, केन शर्मा, मुकेश शर्मा, कादम्बरी कल्याणे, स्वाति झा, प्रेरणा भावे, पूनम भावसार, पूनम मरमट, वीके मंडलोई, ओमप्रकाश जैन, बीसी देशमुख, विकास भावसार एवं नन्ही गायिका बेबी कनकश्रृंगा रांगी आदि गायन की प्रस्तुति देंगे। लन डॉ. अनामिका सोनी करेंगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें