Advertisement

12th Student की स्कूल में तबियत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

12 वीं की छात्रा की स्कूल में तबियत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

Advertisement

उज्जैन। दशहरा मैदान हायर सेकंडरी स्कूल में पढऩे वाली 12 वीं की छात्रा की स्कूल में तबियत बिगड़ी। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मृत्यु हो गई। माधव नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।

लक्ष्मी पिता अर्जुन सिंह पंवार 16 वर्ष निवासी कल्याणपुरा 12 वीं की छात्रा थी और दशहरा मैदान स्कूल में पढती थी। परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी गुरूवार को स्कूल गई थी।

Advertisement

वहीं पर उसे उल्टियां होने लगी। स्कूल वालों ने फोन पर सूचना दी तो लक्ष्मी को प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया। शाम को तबियत में सुधार हुआ तो घर ले गये लेकिन देर रात फिर उसकी तबियत बिगड़ी तो अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात उसकी मृत्यु हो गई।

Advertisement

अस्पताल प्रबंधन ने अज्ञात जहर खाने से लक्ष्मी की मृत्यु की आशंका जताई है। पुलिस ने कहा कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही उसकी मृत्यु के कारण का पता चलेगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें