13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग खत्म

18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए सेकेंड फेज की 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग का समय शाम 6 बजे खत्म हो गया। सिर्फ वे लोग जो लाइन में लगे हुए हैं, वे ही वोट डाल सकेंगे।
Advertisement
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर शाम 6 बजे मतदान खत्म हो गया। इस चरण में होशंगाबाद, रीवा, सतना, खजुराहो, दमोह और टीकमगढ़ लोकसभा सीट पर मतदान हुआ है। इन 6 सीटों पर 80 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।
मध्य प्रदेश के कई शहरों में सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखा गया है। अनेक स्थानों पर दूल्हा-दुल्हन विवाह से पहले, बरात से पहले एवं बाद भी वोट डालते पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया
Advertisement









