Advertisement

185 स्थायी व 110 गिरफ्तारी वारंट तामील, 6 इनामी आरोपी गिरफ्तार

मेगा कॉम्बिंग गश्त… अपराधियों पर नियंत्रण के लिए अभियान

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। उज्जैन पुलिस ने जिलेभर में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात मेगा कॉम्बिंग गश्त चलाई जिसमें 600 से अधिक पुलिसकर्मी सडक़ों पर उतरे। इस दौरान 185 स्थायी वारंट और 110 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। साथ ही 6 इनामी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।

दरअसल, शनिवार रात 11 बजे से रविवार सुबह तक जिलेभर में कॉम्बिंग गश्त की गई जिसमें फरार और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एसपी प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में 600 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान इसमें शामिल हुए। शहर से लेकर ग्रामीण थाना क्षेत्रों तक एक साथ दबिश दी गई। खास बात यह थी कि वरिष्ठ अधिकारी खुद सडक़ों पर थे और कार्रवाई की मॉनिटरिंग कर रहे थे। गश्त के दौरान 185 स्थायी वारंट और 110 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। लंबे समय से फरार चल रहे 6 इनामी आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Advertisement

अभियान के तहत 320 निगरानी बदमाशों की घर-घर जाकर जांच की गई। साथ ही, 250 चिह्नित अपराधियों का भौतिक सत्यापन और 50 संपत्ति संबंधी अपराधियों की निगरानी भी की गई। अवैध गतिविधियों पर नजर रखते हुए पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत 3 मामले दर्ज किए जिनमें आरोपी अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए। इसके अतिरिक्त ट्रैफिक नियमों को तोडऩे वालों के खिलाफ भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

इधर, बडऩगर में भी एएसपी (ग्रामीण) अभिषेक रंजन, एसडीओपी महेंद्रसिंह परमार के साथ टीआई अशोक कुमार पाटीदार ने कॉम्बिंग गश्त करते हुए 60 बदमाशो को चैक कर 10 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद सभी को कोर्ट में पेश किया जहां से 5 वारंटियो को बडऩगर जेल भेज दिया और ५ को जमानत पर रिहा कर दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें