भाजपा नेता के घर से 2 किलो सोना चोरी

4 किलो चांदी और 10 लाख कैश भी ले गए चोर, खुली अलमारी देख पत्नी बेहोश
ग्वालियर। ग्वालियर में एक भाजपा नेता के घर से 3.5 करोड़ के पुश्तैनी गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस रिकॉर्ड में यह एक करोड़ रुपए की चोरी मानी जा रही है। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम की है। भाजपा नेता राजा भैया का गुर्जर प्रॉपर्टी का कारोबार और ठेकेदार हैं।
सोमवार रात को ही वे भोपाल से ग्वालियर लौटे थे। इसके बाद परिवार को लेकर रात में ही कालिका माता की पूजा के लिए गांव बसहरा गोहद भिंड चले गए। मंगलवार को वापस लौटे तो चोरी का पता लगा। घर में बिखरा पड़ा सामान और खाली पड़ी अलमारी को देखकर भाजपा नेता की पत्नी बेहोश गई। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह खुद घटना स्थल पर पहुंचे। फिलहाल फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, स्निफर डॉग स्क्वॉड, क्राइम ब्रांच के जवान भी स्पॉट पर छानबीन कर चुके हैं।
भाजता नेता का कहना- दो किलो से ज्यादा सोना चोरी हुआ
राजा भैया गुर्जर ने बताया है कि घर से 2 किलो से ज्यादा का सोना, करीब 4 किलो चांदी, 5 से 10 लाख रुपए कैश चोरी हुआ है। चोरी गया सोना पुश्तैनी है जो उनका खानदानी था। जिसमें आधा दर्जन तो बड़े हार शामिल हैं। साथ ही सोने की कई चेन, चूडिय़ों के सेट, अंगूठियां, झुमकों के भी 10-10 सेट शामिल हैं। इसके अलावा सोने की करधोनी, नेकलेस सेट आदि सामान है। भाजपा नेता के अनुसार चोरी गए माल की कीमत लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपए से ज्यादा है। चोरी गए सामान की सूची भाजपा नेता ने पुलिस अफसरों को सौंप दी है। यहां महाराजपुरा थाना पुलिस ने 1 करोड़ रुपए के माल चोरी होने की बात कही है।
फोरेंसिक जांच शुरू
मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी (्रस्क्क), सीएसपी (ष्टस्क्क) और महाराजपुरा थाना प्रभारी खुद मौके पर पहुंचे। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स ने अलमारियों और दरवाजों से उंगलियों के निशान उठाए हैं। वहीं डॉग स्क्वॉड (स्निफर डॉग) को भी ट्रैक पर दौड़ाया गया है।









