Advertisement

2 लाख रु. की एमडी के साथ उज्जैन के 2 युवक गिरफ्तार

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। 2 लाख रुपए की 20 ग्राम एमडी के साथ सैलाना पुलिस ने कुशलगढ़ व उज्जैन के 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। ये बाइक से पिपलौदा क्षेत्र के हतनारा गांव के इमरान व समीर को देने जा रहे थे। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से 7 मई तक का रिमांड मिला है।

Advertisement

सैलाना थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रतलाम-बांसवाड़ा गिरफ्तार आरोपी यूनुस खान (काली टी शर्ट में) और अफरोज मेव। रोड के धामनोद फंटे पर घेराबंदी की। यहां से यूनुस (21) पिता निसार खान निवासी कुशलगढ़ (रतलाम) व अफरोज (20) पिता वाहिद खान मेव निवासी ताजपुर (उज्जैन) को पकड़ा। इनके पास से प्लास्टिक की पारदर्शी थैली में रखी 20 ग्राम एमडी के साथ बाइक भी जब्त की। आरोपियों ने बताया कि इमरान पिता राजू खां मेव तथा समीर पिता मुख्तियार दोनों निवासी हतनारा थाना पिपलौदा को एमडी देने जा रहे थे। आरोपियों ने पुलिस को अपने कुछ पैडलर्स साथियों के नाम भी बताए, जिनकी तलाश की जा रही है।

सैलाना थाना टीआई सुरेंद्रसिंह गड़रिया ने बताया कि आरोपियों ने कुछ पैडलर्स के नाम बताए हैं। हम उनकी तलाश कर रहे हैं। रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी में एसआई आरपी सारस्वत, एएसआई शिवजी यादव, प्रधान आरक्षक हेमंत जाट, महेंद्र सिंह, मुकेश मेघवाल, विजय मोहनिया, तूफान भूरिया, भारत अलावा, दिनेश पाटीदार, राजू निनामा की भूमिका रही।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें