Advertisement

20 झांकी, अखाड़े-रास मंडल के साथ निकलेंगे डोल, मुख्यमंत्री करेंगे पूजन

आज डोल ग्यारस : सांदीपनि आश्रम में जलवा पूजन-गोमती कुंड में स्नान करेंगे ठाकुरजी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बुधवार को डोल ग्यारस की शाम आकर्षक झांकियों से सजी होगी। बैरवा समाज द्वारा शाम को 103 वां फूलडोल चल समारोह निकालेगा। शाम को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव टावर पर डोल पूजन करेंगे।

बैरवा समाज के आनंदक मनोज लोदवाल किशनपुरा, अभा बैरवा महासभा प्रदेश अध्यक्ष राजेश जारवाल ने बताया किशनपुरा स्थित श्री रामकृष्ण मंदिर पर पूजन के बाद ठाकुरजी को चांदी के डोल में विराजित कर किशनपुरा हनुमान मंदिर लाया जाएगा। यहां एक घंटे दर्शन के लिए रुकने के बाद शाम को पांच बजे डोल लेकर तीन बत्ती चौराहा पहुंचेगे। शाम 6 बजे तक यहां किशनपुरा, देसाईनगर, अशोकनगर, हीरामिल, आंबापुरा, प्रकाश नगर, नारायणपुरा, बागपुरा, विष्णुपुरा, शांतिनगर, योगेश्वर टेकरी आदि जगह के डोल व झांकियां पहुंच जाएंगे।

Advertisement

6 बजे चल समारोह शुरू होगा जो टावर, चामुंडा माता, मालीपुरा, दौलतगंज कंठाल, गोपाल मंदिर, सब्जी मंडी, नयापुरा, जीवाजीगंज, लालबाई फूल बाई मंदिर होते हुए सुबह 4 बजे सोलह सागर पहुंचेगी। यहां पर आरती के बाद डोल विसर्जन होगा। चल समारोह में करीब 20 झांकियां और इतने ही अखाड़े और रास मंडल शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी टॉवर पर डोल का पूजन करेंगे और समाज के मंच से प्रतिभाएं, अखाड़े के उस्तादों का सम्मान करेंगे।

सांदीपनि आश्रम से बाहर निकलेंगे ठाकुर जी
सांदीपनि आश्रम में शाम 4 बजे माता यशोदा का जलवा पूजन होगा। कीर्ति रूपम व्यास मुताबिक डोलग्यारस के दिन साल में सिर्फ एक बार ठाकुरजी मंदिर से बाहर आते हैं। शाम 4 बजे झांझ, डमरू की मंगल ध्वनि के साथ ठाकुरजी को आश्रम परिसर स्थित श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कराते हुए गोमती कुंड लाया जाएगा। पश्चात विधि विधान से पूजा होगी।

Advertisement

गोपाल मंदिर का डोल शाम 4 बजे
सिंधिया देव स्थान ट्रस्ट के गोपाल मंदिर से डोल चल समारोह शाम 4 बजे निकाला जायेगा। द्वारकाधीश गोपालजी सिंघाड़े की माला धारण कर नगर भ्रमण पर निकलेंगे और इंदिरानगर स्थित सोलह सागर डोल पहुंचेंगा। अभिषेक पूजन के बाद आरती की जाएगी। इसके अलावा लक्ष्मी नृसिंह मंदिर सराफा से भी डोल निकाला जायेगा। जो सोलह सागर पर पूजन के उपरांत मंदिर लौटेगा।

शाम 5 बजे से बदलेगी यातायात व्यवस्था

जुलूस तीन बत्ती पर रहेगा तब दुर्गा प्लाजा, सिंधी कॉलोनी, धन्नालाल की चाल से तीन बत्ती की ओर वाहनों को एंट्री नहीं मिलेगी।

 जुलूस के देवासगेट पहुंचने पर तरणताल से चामुंडा चौराहा जाने के लिए ऑफिसर्स मेस टर्निंग से जीरो पॉइंट ब्रिज कोयला फाटक मार्ग से वाहन जाएंगे। हरिफाटक चौराहा इंदौर गेट से कोयला फाटक जाने के लिए शांति पैलेस, भरतपुरी, तरणताल चौराहा, ऑफिसर्स मेस टर्निंग, जीरो पाइंट ब्रिज एवं आउटर रिंग रोड पाइप फैक्ट्री पांड्याखेड़ी चौराहा से जाना होगा।

आगर एवं मक्सी रोड जाने के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज तिराहा से पाइप फैक्ट्री, पांड्याखेड़ी चौराहा, चिमनगंज मंडी चौराहा मार्ग का उपयोग करते हुए जा सकेंगे। इसी प्रकार उन्हेल, बडऩगर जाने के लिए सिंहस्थ बायपास का उपयोग करेंगे।

जुलूस समाप्ति तक हरिफाटक चौराहा एवं मंडी चौराहा से चामुंडा माता चौराहा की ओर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

यह मार्ग रहेंगे डायवर्ट: शाम 5 बजे से जुलूस समाप्ति तक जिन मार्गों से यातायात डायवर्ट किया जाएगा उसमें दुर्गा प्लाजा, सिंधी कॉलोनी चौराहा, दो तालाब चौराहा, नानाखेड़ा चौराहा, धन्नालाल की चाल, प्रेमछाया परिसर, कोयला फाटक चौराहा, इंदौरगेट, तेलीवाड़ा चौराहा, निकास चौराहा, दानीगेट, गुदरी चौराहा, खाकचौक, पीपलीनाका, हरिफाटक चौराहा शामिल हैं।

Related Articles