Advertisement

झांकी देखकर घर जा रहा था, सेंटपॉल स्कूल के सामने कार ने मार दी टक्कर

चरक अस्पताल में भर्ती घायल युवक बोला- कार में तीन लोग सवार थे और नशे में थे

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। झांकी देखकर लौट रहे युवक को शनिवार रविवार की दरमियानी रात सेंटपॉल स्कूल के सामने तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। उसे चरक अस्पताल में भर्ती करवाया है। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है।

चरक अस्पताल में भर्ती घायल अंकित पिता सुरेशचंद्र जैन (25) निवासी राजीव नगर, सेंटपॉल स्कूल के सामने ने बताया कि वह अनंत चतुर्दशी की झांकी देखकर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 1 बजे घर लौट रहा था। सेंटपॉल स्कूल के सामने पहुंचते ही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। कार में तीन लोग सवार थे और सभी नशे में थे। चिमनगंज मंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। अंकित ने बताया कि वह सेक्शन बनाने का काम करता है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें