Advertisement

200 संस्थाओं ने भरा संकल्प पत्र, हम मिट्टी के गणेशजी बैठाएंगे

उज्जैन। सार्वजनिक स्थलों पर मंडलों द्वारा संकल्प लिया गया कि हम सिर्फ मिट्टी से निर्मित ही गणेश प्रतिमा अपने पंडाल में विराजित करेंगे, उनका पंजीयन किया गया। लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव महाआयोजन समिति उनको नि:शुल्क मूर्ति प्रदान गणेश चतुर्थी के अवसर पर करेगी। इस हेतु लगभग 200 संस्थाओं ने संकल्प पत्र के साथ पंजीयन कराया है। स्कूलों में प्रतिदिन कार्यशाला आयोजित कर बच्चे अपने हाथों से मिट्टी से गणेश प्रतिमाओं का निर्माण कर रहे हैं।

Advertisement

नलिया बाखल, नयापुरा, अब्दालपुरा, महेश नगर, इंदिरा नगर, कार्तिक चौक आदि क्षेत्रों में भी कार्यशाला आयोजित की गई। आयोजन में पार्षद बबीता गोड़, राजेश सेठी, अशोक कैथवास, अमित श्रीवास्तव, मनीष खंडेलवाल, देवेंद्र जोशी, कैलाश शर्मा, रिंकू शर्मा, नरेन्द्र बैरागी, संजय मालवीय, राजेश बैरागी आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें