Advertisement

21 साल के युवक ने लगाई फांसी, सुबह फंदे पर मिला

ग्वालियर। ग्वालियर के थाटीपुर क्षेत्र में 21 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। मेहरा कॉलोनी निवासी संजय नरवरिया गुरुवार रात बाजार से लौटकर घर आया और खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार सुबह जब वह काफी देर तक नहीं उठा तो परिजन उसे जगाने पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने पर जवाब नहीं मिला तो परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा। अंदर देखा तो संजय फंदे पर लटका हुआ था।

 

Advertisement

परिजनों ने तुरंत दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया। थाटीपुर थाना प्रभारी विपेन्द्र सिंह चौहान के मुताबिक, आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। कॉल डिटेल और आखिरी बातचीत की जांच की जा रही है। परिजनों के अनुसार संजय गुरुवार सुबह से ही सामान्य व्यवहार कर रहा था, किसी तरह की परेशानी जाहिर नहीं की थी। लेकिन देर रात उसने
फांसी लगा ली।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें