Advertisement

21 दिन बाद उज्जैन पहुंचा गुरकीरत का शव, सीएम पहुंचे संवेदना जताने

उज्जैन। कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन शहर में 21 दिन पहले नस्लीय हिंसा में जान गंवाने वाले एमबीए के छात्र गुरकीरत सिंह मनोचा का शव शुक्रवार सुबह पाश्र्वनाथ सिटी स्थित उनके निवास पहुंचा। बेटे का चेहरा देखने के लिए इंतजार कर रहे माता-पिता का सब्र पार्थिव देह देखते हुए जवाब दे गया और उनकी सिसकी निकल पड़ी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सांसद अनिल फिरोजिया मनोचा के घर पहुंचे और शोक संवेदनाएं जताई। सीएम ने कहा वह न्याय दिलवाएंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

शुक्रवार को जैसे ही एम्बुलेंस पाश्र्वनाथ सिटी स्थित निवास पर रुकी, पूरा इलाका गमगीन हो गया। मुख्यमंत्री ने गुरकीरत को पुष्पांजलि अर्पित की और पिता गुरजीत सिंह को गले लगाकर ढांढस बंधाया। सीएम ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। पार्थिव देह को अहमदाबाद से लेकर आए एम्बुलेंस ड्राइवर को गुरकीरत की मां ने रुंधे गले से आभार जताया।

चक्रतीर्थ पर होगा अंतिम संस्कार
गुरकीरत की अंतिम यात्रा पाश्र्वनाथ सिटी से शुरू हुई। शहर के प्रमुख मार्गों देवास रोड, फ्रीगंज स्थित सुख सागर गुरुद्वारा पहुंची। यहां अंतिम अरदास के बाद अंतिम यात्रा टावर चौक और चामुंडा माता चौराहा होते हुए चक्रतीर्थ श्मशान घाट पहुंची। यहां अंतिम संस्कार किया गया।

Advertisement

सीएम बोले- न्याय मिलेगा

मुख्यमंत्री महोदय की संवेदनशीलता

Advertisement

पाश्र्वनाथ कॉलोनी में सैकड़ों लोगों ने गुरकीरत सिंह मनोचा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। 14 मार्च को कनाडा में एक त्रासदी में एमबीए की शिक्षा लेने गए उज्जैन के गुरकीरत की मृत्यु हो गई थी। उनकी पार्थिव देह को उज्जैन लाना लगभग असंभव लग रहा था। परिवारजन आशा छोड़ चुके थे पर हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए और पार्थिव देह उज्जैन लाई गई। आज अंतिम यात्रा से पूर्व भी माननीय मुख्यमंत्री श्रद्धासुमन अर्पित करने मनोचा के निवास पहुंचे। सैकड़ों लोग मुख्यमंत्री जी की संवेनशीलता के साक्षी बने। यदि उनका सहयोग न मिलता तो परिवार के लिए उज्जैन में अंत्येष्टि करना संभव ही नहीं था। यही सोचकर शोकाकुल परिवार ने गुरकीरत की आत्मिक शांति के लिए 27 मार्च को ही गुरुद्वारे में अंतिम अरदास कर दी थी। अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच मुख्यमंत्री महोदय ने जिस संवेदनशीलता का परिचय दिया वह प्रशंसनीय और अभिनंदनीय है।
डॉ. पिलकेंद्र अरोरा

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें