Advertisement

28 जून को UAE जाएंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  28 जून को संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर जायेंगे. विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

मंत्रालय के बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी 26-27 जून को जर्मनी में जी7 शिखर सम्मेलन  में हिस्सा लेने के बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जायेंगे और यूएई के पूर्व राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक रहे शेख खलीफा बिन जायेद अल नाह्यान  के निधन पर व्यक्तिगत श्रद्धांजलि देंगे.

मंत्रालय के बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री इस दौरान यूएई का नया राष्ट्रपति और अबू धाबी का शासक चुने जाने पर शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाह्यान को बधाई भी देंगे.

Advertisement

मोदी 28 जून की रात को ही यूएई से वापस लौटेंगे. प्रधानमंत्री मोदी जी7 शिखर सम्मेलन की बैठक में हिस्सा लेने के लिये 26-27 जून को जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज के निमंत्रण पर शोल्स एल्माउ जायेंगे. विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी.

जी7 शिखर सम्मेलन का आयोजन जर्मनी की अध्यक्षता में हो रहा है जिसमें अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, सेनेगल, दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों को भी आमंत्रित किया गया है. बयान में कहा गया है कि जर्मनी की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी दो सत्रों को संबोधित कर सकते है.

Advertisement

जिसमें पर्यावरण, ऊर्जा, जलवायु, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, लैंगिक समानता और लोकतंत्र जैसे विषय शामिल हैं. इसमें कहा गया है कि इस शिखर बैठक से इतर प्रधानमंत्री सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले कुछ देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे.

Related Articles

Write a review