3 हजार बहनों ने जेल पहुंचकर बांधी भाइयों को राखी

उज्जैन। इस बार रक्षाबंधन पर केंद्रीय भैरवगढ़ जेल में भाई बहिनों के मुलाकात की विशेष व्यवस्था की गई। बंदियों को राखी बांधने आई बहनों का जेल प्रशासन ने स्वागत किया। महिला बंदियों के भाइयों को जेल बुलाकर बहनों से मुलाकात कर राखी बंधवाने में सहयोग किया। रक्षाबंधन के लिए जरूरी सामग्री भी जेल प्रशासन ने उपलब्ध करवाई।केंद्रीय जेल भैरवगढ़ अधीक्षक मनोजकुमार साहू ने बताया कि रक्षाबंधन पर जेल प्रशासन ने भाई-बहनों की मुलाकात की विशेष तैयारी की थी।

जेल नियमों के मुताबिक प्रार्थना भवन में कुमकुम-चावल युक्त पूजन की थालियां तैयारं करवाई थी। जो राखी बांधते समय उपयोग की गई। जेल आई बहनों के साथ स्टॉफ का व्यवहार स्वागतपूर्ण था। महिला बंदियों के भाइयों को भी विशेष रूप से बुलाकर मुलाकात करवाई गई। जेल अधीक्षक जसमन सिंह डावर, वनिता तिवारी, सहायक जेल अधीक्षक सुरेश गोयल, प्रवीण कुमार मालवीय सहित जेल स्टॉफ दिनभर बंदियों के रक्षाबंधन कार्यक्रम में लगा रहा।









