320 की आंखों की जांच, बीस का मोतियाबिंद ऑपरेशन होगा

उज्जैन। युवा मंच सत्संग समिति के तत्वावधान में रविवार को नयापुरा धानमंडी स्कूल पर जितेंद्र सपना सांखला पार्षद वार्ड 9 के द्वारा आयोजित शिविर में 320 लोगों की आंखों की जांच की गई तथा 20 मोतियाबिंद के पेशेंट को मुरलीधर हॉस्पिटल मक्सी पहुंचाया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
समाजसेवी अजीत मंगलम ने बताया कि युवा मंच सत्संग समिति द्वारा उज्जैन नगर की बस्तियों में वर्ष 2022-23 का तीसरा नेत्र शिविर संपन्न हुआ। शिविर में नि:शुल्क मोतियाबिंद के ऑपरेशन, दवा, चश्मा का वितरण किया गया वहीं ठहरना एवं खाने की सारी व्यवस्था मुरलीधर कृपा हॉस्पिटल मक्सी द्वारा दी जा रही है।
मुख्य अतिथि सोहन आंचलिया, अभय जैन, दिलीप जैन मौजूद रहे। इस मौके पर सुधीर सांखला, जुबेर मेव, राकेश गिरजे, राजा ठाकुर, मनोहर परमार, रूपसिंह बुंदेला, पं. संतोष शर्मा, पप्पू शर्मा, किशोर भाटी, नरेंद्र डोडिया, गीता रामी, कविता राय, सूरज सोनी, गीता यादव आदि मौजूद रहे। आभार गोपाल बागरवाल ने माना









