Popup Image
Advertisement

40 रिश्तेदारों से 2 करोड़ की ठगी रिश्तेदार दंपत्ति ने बनाया शिकार

ग्वालियर। ग्वालियर में निवेश के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। एक दंपत्ति ने ‘मोटे मुनाफे’ का सपना दिखाकर करीब 40 लोगों से करीब 2 करोड़ रुपए तक की ठगी कर डाली। खास बात यह है कि फरियादी सभी आपस में रिश्तेदार है। मामले में मंगलवार को फिर शिकायती आवेदन दिया गया।

Advertisement

पीडि़त गुरुदयाल सिंह राठौर ने बताया कि अजय राठौर और उसकी पत्नी नीतू राठौर ने मानसी इंटरप्राइजेज टू नाम से कंपनी बनाकर निवेश पर हर महीने मोटे मुनाफे का लालच दिया। साथ ही नए निवेशक जोडऩे पर 4-5त्न कमीशन का भी झांसा दिया गया। रिश्तेदार होने के कारण लोगों ने बिना ज्यादा जांच-पड़ताल के इन पर भरोसा कर लिया।

गुरु दयाल राठौर ने तो भरोसे में आकर 30 लाख रुपए तक निवेश कर दिए। उन्होंने अपना सोना गिरवी रखा और फ्लैट पर लोन लेकर यह रकम जुटाई, लेकिन 6 महीने बाद भी न पैसा लौटा और न ही कोई मुनाफा मिला। दूसरे पीडि़त नरेंद्र राठौर ने बताया कि शुरुआत में उन्हें कुछ महीनों तक मुनाफा दिया गया, ताकि भरोसा मजबूत हो सके। इसके बाद अचानक पेमेंट बंद कर दिया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें