5 क्ंविटल गुड़ की लपसी बनवाकर खिलाई, समन्वय संगिनी संस्था ने किया सेवाकार्य…

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन: समन्वय संगिनी द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत जीव दया के अंतर्गत सेवा कार्य करते हुए गायों की पूजा आरती करके पांच क्ंिवटल गुड़ की लपसी बनवा कर खिलाई। सचिव सुचिता जैन ने बताया की उनकी संस्था विगत कई वर्षों से जरूरतमंदों के लिए सेवा कार्य करती आई है और संस्था का यही प्रयास रहता है कि कुछ रचनात्मक सेवा कार्य किया जाए। उसी के चलते इस बार गौशाला में जाकर गायों के लिए आयोजन किया।

कार्यक्रम में पधारे पूर्व रीजन अध्यक्ष जयंतीलाल फाफरिया, संगिनी संस्थापक अध्यक्ष साधना फाफरिया एवं अन्य संस्थाओं के भी पदाधिकारियों ने मिलकर पहले गौ माता की आरती एवं पूजा की, जिसके पश्चात सदस्य द्वारा सभी गायों को लपसी परोसी गई। अध्यक्ष सरिता रांका ने बताया कार्यक्रम सेवा सप्ताह के अंतर्गत किया गया है। इसी निमित्त आगे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पौधारोपण, रक्तदान आदि कार्यक्रम भी इसी सप्ताह में प्रायोजित हैं। इस अवसर पर शैलेन्द्र बापना, कमलेश जैन, विजय बम्बोरी, सतीश जैन, सुनील रांका आदि सदस्य मौजूद रहे।









