मोटर साइकिल की भिड़ंत में दो बच्चों सहित 5 घायल

शादी में शामिल होने महिदपुर जा रहा था परिवार

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महिदपुर रोड स्थित शेरपुर में मोटर साइकिलों में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दो बच्चों सहित 5 लोग घायल हुए जिन्हें एम्बुलेंस से चरक अस्पताल लाया गया।
कोलूखेड़ी निवासी इकबाल शाह अपनी पत्नी शमशाद बी, बेटा अयान और बेटी जाया के साथ बाइक से महिदपुर में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। वहीं सामने से मोहना नागदा निवासी 50 वर्षीय मेहरबान पिता शीतल अपनी बाइक से आ रहा था। शेरपुर रोड पर दोनों मोटर साइकिलों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों बच्चों सहित इकबाल व शमशाद बी घायल हुए वहीं दूसरी बाइक पर सवार मेहरबान भी गंभीर रूप से घायल हो गया घायलों को राहगिरों ने एम्बुलेंस से चरक अस्पताल पहुंचाया। मेहरबान के जीजा जितेन्द्र सिंह निवासी नजरपुर ने बताया कि उसके साले की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह घर वालों के रोकने के बाद भी वह बाइक लेकर मोहना से नजरपुर आ रहा था। वहीं इकबाल शाह के परिजन ने बताया कि वह शादी में शामिल होने महिदपुर जा रहा था।









