Advertisement

55 एक्सीलेंस कॉलेज का शुभारंभ करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा क्षेत्र को 14 जुलाई को बड़ी सौगात मिलने वाली है। देश के गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश में 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का एक साथ शुभारंभ करने वाले हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 जुलाई को प्रदेश के सभी 55 जिलों में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का एक साथ शुभारंभ करने वाले हैं।

एक्सीलेंस कॉलेजों की विशेषता यह है कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप इनमें सभी कोर्स उपलब्ध होंगे तथा ये कॉलेज सभी संसाधनों से युक्त होंगे। युवा पीढ़ी को इन कॉलेजों का लाभ मिलेगा। सभी मंत्रीगण अपने-अपने क्षेत्र में कॉलेजों के शुभारंभ कार्यक्रम में अवश्य शामिल हों.

Advertisement

मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इंदौर में एक वृहद पौधरोपण अभियान में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इंदौर में पौधरोपण का कार्यक्रम जारी है।

अभी करीब दस लाख पौधे लगाए जा चुके है। इंदौर में 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। इसमें ही 14 जुलाई को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इसमें एक स्थान पर 11 लाख पौधे लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे। उन्होंने बताया कि यह पौधे 11 घंटे में लगाए जाएंगे। इसके लिए 13 जुलाई से गड़ढे करने का काम शुरू किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें