Advertisement

65 स्कूल की 56 टीमों ने प्रोडक्ट दिखाकर शेयर किया बिजनेस आइडिया, देखकर हर कोई हैरान

11वीं क्लास के 2,789 स्टूडेंट्स को सीड मनी के रूप में मिली 57.58 लाख की राशि

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। कहते हैं बिजनेस करने के लिए कोई उम्र नहीं होती, इसी बात को स्कूलों के बच्चों ने उस समय सच कर दिखाया जब उन्होंने अपने बनाए प्रोडक्ट को सबके सामने रखा और अपने बिजनेस आइडिया शेयर किए। स्टूडेंट्स की सोच और आइडिया देख हर कोई हैरान रह गया।

शासकीय उत्कृष्ट स्कूल, माधवनगर में तेजस्वी कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय मेला लगा जिसमें जिले की ६५ स्कूलों की 56 टीमों ने अपने बिजनेस आइडिया का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम के तहत 65 स्कूलों के ११वीं क्लास के 2,789 स्टूडेंट्स को 57.58 लाख की राशि सीड मनी के रूप में दी गई। अतिथि के रूप में जिला पंचायत सीईओ जयति सिंह, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र खत्री, एडीपीसी गिरीश तिवारी एवं उत्कृष्ट स्कल की प्राचार्य विभा शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम की जिला को-ऑर्डिनेटर अदिति ने बताया कि 350 से अधिक विद्यार्थियों ने इसमें भाग लेकर अपने प्रोडक्ट का प्रदर्शन किया। इस बीच विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन के लिए १० शिक्षकों और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स के १० ग्रुप को पारितोषिक प्रदान किया गया।

Advertisement

प्रोडक्ट को पॉपुलर करने पर काम करें: जयति सिंह 

स्टूडेंट्स में उद्यमशीलता को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किए गए इस मेले में जिला पंचायत सीईओ जयति सिंह ने कहा कि विद्यार्थियो को अपने प्रोडक्ट को पॉपुलर करने पर काम करना चाहिए। उन्होंने मेले में सभी प्रोडक्ट को स्टॉल पर पहुंचकर देखा और विद्यार्थियों के इस काम की सराहना करते हुए मार्गदर्शन दिया।

Advertisement

इन प्रोडक्ट्स का धमाल – विद्यार्थियों के बनाए प्रोडक्ट्स की प्रदर्शनी भी लगाई। इसमें ऑर्गेनिक बॉडी स्क्रबर, ऑर्गेनिक साबुन, टमाटर का आचार,ब्लशपॉप फेस क्रीम, लिप बाम, रोस पिटल पावडर के अलावा गोबर और मिट्टी से बने प्रोडक्ट्स शामिल थे। जिसने भी देखा हैरान रह गया और आइडियास को सराहा।

Related Articles

Write a review