कार से 60 लीटर अवैध कच्ची शराब और 150 किलो पाड़े का मांस जब्त

पुलिस ने ओवरटेक कर रोका भागने की कोशिश की तो पकड़ाया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। सेंट्रो कार से अवैध शराब और पाड़े का मांस ले जा रहे कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास भी किया लेकिन बच नहीं सका। कार से पुलिस ने 60 लीटर अवैध कच्ची शराब और 150 किलो पाड़े का मांस जब्त किया है।
दरअसल, तराना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवैध शराब लेकर सेंट्रो कार खारपा रोड की ओर जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। कुछ देर बार खारपा रोड स्थित नदी पुल के पास कार आती दिखाई जिसे पुलिस ने ओवरटेकर कर रोका। कार के रुकते ही उसमें से चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम नासिर पिता मंजूर कुरैशी (30) निवासी सम्राटनगर, आगर नाका (उज्जैन) बताया।
तलाशी लेने पर कार की डिक्की में दो केन रखी थी जिसमें ३०-३० लीटर शराब भरी थी। कार की बीच की सीट और उसके आसपास प्लास्टिक की छह बोरियों में डेढ़ क्विंटल पाड़े का मांस भी रखा था। कार चालक नासिर के पास कोई दस्तावेज भी नहीं मिले जिसके बाद आबकारी, पशुक्रूरता और मप्र कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर चालक को गिरफ्तार किया गया।









