Advertisement

मंगल मुहूर्त में विराजे बप्पा,चिंतामन गणेश में बंटेगा 70 क्विंटल लड्डू प्रसाद

गणेश उत्सव: चिंतामन गणेश में बंटेगा 70 क्विंटल लड्डू प्रसाद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:भादौ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर मंगल मुहूर्त में गणेशजी विराजे। भक्त धूमधाम से गणेश प्रतिमाओं को घर और पंडालों में ले गए। इसी के साथ ही दस दिवसीय गणेशोत्सव का आगाज हो गया।

गणेश चतुर्थी पर महाकाल नगरी उज्जैन में उत्साह का माहौल रहा। घर घर विघ्नहर्ता श्री गणेश विराजे। महाकाल मंदिर चौराहे पर ढाई लाख सुपारी से बने 21 फीट ऊंचे गणेश जी विराजे तो प्रमुख चौराहों पर भी विशाल गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गईं। चिंतामन गणेश मंदिर में पुजारी पंडित गणेश गुरु द्वारा बेसन के लड्डुओं का भोग लगाकर दर्शनार्थियों को बांटना शुरू किया। रोज मंदिर में दर्शनार्थियों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। लगभग 70 क्विंटल लड्डू दस दिनों तक बांटे जाएंगे। पुजारी शंकर गुरु द्वारा रोज एक हजार अथर्वशीर्ष पाठ से अनुष्ठान किया जाएगा।

Advertisement

मिट्टी के गणेश सबसे महंगे बिके

बाजार में यूं तो प्लास्टर ऑफ पेरिस से लेकर मिट्टी के गणेश भी उपलब्ध रहे। इनकी कीमतें इनकी सामग्री के मुताबिक तय होती रही। मिट्टी के गणेश सबसे महंगे बिके।

Advertisement

पूजन-सामग्री और लड्डू खूब बिके

गणेशजी के पूजन के लिए सामग्री की जमकर बिक्री हुई तो लड्डू भी खूब बिके। गणेश उत्सव के कारण बाजार में रौनक छाई रही। व्यापारी भी उत्सव को लेकर खुश दिखाई दिए।

Related Articles

Write a review