Advertisement

77 करोड़ से त्रिवेणी विहार में बनने वाले आधुनिक गीता भवन का काम शुरू

विकास प्राधिकरण कर रहा निर्माण

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। सिंहस्थ २०२८ के लिए शहरभर में विभिन्न निर्माण कार्य किए जा रहे हैं ताकि धार्मिक पर्यटन के साथ आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसी कड़ी में त्रिवेणी विहार में उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) द्वारा आधुनिक गीता भवन का निर्माण किया जा रहा है जिसका काम शुरू हो गया है।

फिलहाल निर्माण स्थल पर खुदाई की जा रही है। ७७.१४ करोड़ रुपए की लागत से १ लाख वर्गफीट क्षेत्र में बनने वाला यह आधुनिक भवन सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों का केंद्र होगा। भवन में 12,700 वर्गफीट का ऑडिटोरियम और 3,600 वर्गफीट की ई-लाईबे्ररी होगी। १७ मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने गीता भवन का भूमिपूजन किया था। इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में नित नए विकास कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश और उज्जैन विकास के कार्यों से एक नई पहचान बना रहा है।

Advertisement

दरअसल, सिंहस्थ २०२८ की तैयारियों के तहत गीता भवन ना केवल धार्मिक गतिविधियों का केंद्र होगा बल्कि यह क्षेत्र में नया लैंडमार्क भी बनेगा। इसके बनने के बाद ना सिर्फ धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि उज्जैन आने वाले तीर्थयात्रियों को उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाएं भी मिलेंगी। अब भवन का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया जिसके तहत निर्माण स्थल पर मशीनों से खुदाई की जा रही है। जिस तेजी से इसका काम शुरू हुआ है उससे लग रहा है कि उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा निर्धारित समयसीमा में इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।

सिंहस्थ के लिए 13 हजार करोड़ के काम प्रचलित

Advertisement

सिंहस्थ-2028 के कार्यों में 13 हजार करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य चल रहे हैं। वर्ष 2026-27 में सिंहस्थ के लिए 3 हजार 60 करोड़ रुपए के कामों के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। करोड़ों की लागत से मेला क्षेत्र के प्रमुख मार्गों के पुनर्निमाण के कार्य भी शुरू किए जा रहे हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें