Advertisement

8 राज्यों के गवर्नर बदले:थावरचंद गहलोत को कर्नाटक और मंगूभाई पटेल को मध्यप्रदेश का बनाया राज्यपाल

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को 8 राज्यों में नए गवर्नर नियुक्त किए हैं। इनमें मोदी कैबिनेट में शामिल सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद गहलोत का नाम भी शामिल है। उन्हें कर्नाटक का गवर्नर बनाया गया है।

Advertisement

कर्नाटक में भाजपा के दिग्गज नेता थावरचंद गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। थावरचंद गहलोत लंबे समय से राजनीति में सक्रिय है और केंद्रीय मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा भाजपा में कई संगठन कार्यों की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

हिमाचल प्ररदेश में राजेंद्र विश्वनाथ को नया राज्यपाल चुना गया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में राज्यपाल के पद पर राजेंद्रन विश्वनाथ को नियुक्ति किया गया है। मिजोरम के राज्यपाल रह चुके श्रीधरन पिल्लई को अब गोवा का राज्यपाल बनाया गया है।

Advertisement

छत्तीसगढ़ की राजनीति में लंबे समय से सक्रिया रमेश बैस को अब झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। रमेश बैस इससे पहले उत्तर पूर्वी राज्य में राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। रमेश बैस पहले केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं और अटलबिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री पद संभाल था।

जिन आठ राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं, उनमें त्रिपुरा, मिजोरम, मध्यप्रदेश और हरियाणा भी शामिल है। त्रिपुरा में सत्यदेव नारायण को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं मिजोरम में हरिबाबू कंममपति को राज्यपाल बनाया गया है। मध्यप्रदेश में मंगूभाई छगनभाई को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता बंगारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया है।

Advertisement

 

 

 

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें