9 साल बाद पति से अलग होंगी भारती सिंह? बयान के बाद फैंस हुए परेशान

- कॉमेडी क्वीन कहे जाने वाली भारती सिंह इन दिनों तलाक को लेकर चर्चा में है। अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग और मजेदार अंदाज से लोगों को हंसाने वाली भारती का हालिया बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, कुछ समय से उनके और हर्ष लिम्बाचिया के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही थीं। इसी बीच भारती ने अपने यूट्यूब व्लॉग में खुलकर इन खबरों पर बात की और फैंस को पूरा सच बताया। उनके बयान ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
- 41 साल की भारती सिंह ने अपने नए व्लॉग में मजाक-मजाक में कहा कि अब वे पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ नहीं रह सकतीं, क्योंकि दोनों के बीच दरारें आने लगी हैं और छोटी-छोटी बातों पर इरिटेशन होने लगी है। हालांकि, भारती ने तुरंत साफ कर दिया कि ये सिर्फ एक मजाक था। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और कई पोर्टल्स उनकी बातों को गलत तरीके से दिखा देते हैं। भारती सिंह ने बताया कि उनके और हर्ष लिम्बाचिया के रिश्ते में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है और दोनों आज भी पहले की तरह खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।
- 2017 में हुई थी दोनों की शादी
- भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने साल 2017 में गोवा में धूमधाम से शादी की थी। उनकी शादी टीवी इंडस्ट्री की सबसे फेमस शादियों में गिनी जाती है। शादी के बाद भी दोनों कई टीवी शोज और व्लॉग्स में साथ नजर आते रहे हैं। फैंस को उनकी शानदार बॉन्डिंग, मजेदार अंदाज और एक-दूसरे के साथ की मस्ती खूब पसंद आती है। दोनों सोशल मीडिया पर भी अक्सर फनी वीडियो और प्यारे मोमेंट्स शेयर करते रहते हैं। यही वजह है कि जब भी उनके रिश्ते को लेकर कोई खबर सामने आती है, तो वे तुरंत लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती है।
- दो बेटों के माता-पिता हैं भारती और हर्ष
- भारती और हर्ष अब दो बेटों के माता-पिता बन चुके हैं। उनके बच्चों का नाम लक्ष्य और यशवीर लिम्बाचिया है। दोनों बच्चों की क्यूट तस्वीरें और मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। भारती अपने व्लॉग्स में परिवार के साथ बिताए खूबसूरत और यादगार पल फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। यही वजह है कि लोग उनकी फैमिली लाइफ से खुद को जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। फैंस को उनके घरेलू और फनी वीडियो काफी पसंद आते हैं। भारती काम में बिजी रहने के बावजूद परिवार को पूरा समय देती हैं, जो अच्छी बात है।
- कॉमेडी सर्कस के सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी
- यही वजह कि उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी हर अपडेट के लिए फैंस उत्साहित रहते हैं। भारती और हर्ष की पहली मुलाकात टीवी शो कॉमेडी सर्कस के सेट पर हुई थी। उस समय भारती शो में कंटेस्टेंट थीं, जबकि हर्ष वहां स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर काम करते थे। शुरुआत में दोनों के बीच सिर्फ काम को लेकर बातचीत होती थी। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती बढ़ी और फिर यही रिश्ता प्यार में बदल गया। कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। आज भी दोनों टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिने जाते हैं।
Advertisement
Advertisement




