Popup Image

दूसरी मंजिल पर बिस्तर में आग लगने से 95 वर्षीय बुजुर्ग की हुई मौत

पटाखे की चिंगारी से आग लगने की आशंका

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। हीरानगर क्षेत्र में सोमवार देर रात दूसरी मंजिल पर एक कमरे के बिस्तर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से 95 साल की बुजुर्ग महिला के पैर झुलस गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले गए, जहां रात करीब 3 बजे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

महिला चलने-फिरने में असमर्थ थीं और कम बोल पाती थीं। रात करीब 11 बजे घर में धुआं दिखाई देने पर परिजन दूसरी मंजिल पर पहुंचे थे। कमरे में पटाखे की चिंगारी से आग लगने की आशंका है।

Advertisement

हीरानगर पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान गुलबाई नरवरे (95), निवासी गायत्री नगर के रूप में हुई है। उनके बेटे दीपक ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार रात करीब 11 बजे परिवार नीचे के कमरे में खाना खा रहा था। इसी दौरान उन्हें घर में धुआं भरता दिखाई दिया।

वे दूसरी मंजिल पर पहुंचे तो मां गुलबाई के बिस्तर में आग लगी हुई थी। आग से उनके पैर झुलस गए थे। परिजनों ने तुरंत आग बुझाई और उन्हें लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे। यहां रात करीब 3 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मदद के लिए आवाज भी नहीं लगा पाईं बुजुर्ग

Advertisement

दीपक ने बताया कि उनकी मां की उम्र काफी ज्यादा थी। वह चलने-फिरने में असमर्थ थीं और कम ही बोल पाती थीं। घबराहट में मदद के लिए आवाज भी नहीं लगा पाईं। बेटे के मुताबिक, ऊपर के कमरे में कोई ज्वलनशील वस्तु या अन्य सामान नहीं था। कमरे का दरवाजा खुला था। उन्हें आशंका है कि पटाखे की चिंगारी से वहां आग लगी होगी।

कारणों की जांच शुरू की
पुलिस को पूरे मामले की सूचना एमवाय अस्पताल से देर रात मिली थी। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें