Advertisement

इंदौर में घुसा तेंदुआ

मध्यप्रदेश में इंदौर स्थित रालामंडल सेंचुरी से निकला तेंदुआ बुधवार रात लिंबोदी स्थित रहवासी इलाके में घुस गया। उसने हमला कर चार से ज्यादा लोगों को घायल कर दिया। इनमें एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं। इसके बाद 23 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दूसरे दिन गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे तेंदुए को बेहोश करके पकड़ लिया गया। हालांकि, इलाके में अब भी दहशत के कारण लोग घरों से नहीं निकल रहे। बिल्कुल कर्फ्यू जैसे हालात हैं।

Advertisement

बुधवार को रालामंडल से निकला तेंदुआ खंडवा रोड पर न्यू रानीबाग क्षेत्र की शिवधाम कॉलोनी में देखा गया था। गुरुवार सुबह जब सर्चिंग हुई, तो वह लिंबोदी क्षेत्र में मिला। वन विभाग की टीम जब उसके पीछे भागी, तो वह खेमराज राठौर के घर में जा घुसा। इस समय खेमराज बाथरूम में नहा रहे थे। उनकी पत्नी पदमा किचन में खाना बना रही थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें