उज्जैन:तेज रफ्तार कार सांवेर रोड पर पोल से टकराई , एक की मौत,3 घायल

जन्मदिन पार्टी मनाने घर में सो रहे दोस्त को जगाकर साथ ले गए, उसी की हो गई मौत
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उज्जैन। देर रात तेज रफ्तार कार सांवेर रोड़ दो तालाब के पहले रोड़ डिवाईडर से टकराने के बाद विद्युत पोल से टकराई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा और छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये। दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई और तीन घायल हैं जिनका उपचार जारी है।
जयंत पिता राजेन्द्र देसाई (26 वर्ष) निवासी अंबेडकर नगर नानाखेड़ा का आज जन्मदिन था। रात में वह घर पर सो रहा था। उसके दोस्त मयूर व्यास निवासी अभिलाषा कॉलोनी, विशाल वर्मा निवासी अंबेडकर नगर, यशस्वी व्यास निवासी आजाद नगर घर पहुंचे। रात 12 बजे जन्मदिन की पार्टी मनाने का कहकर उसे अल्टो कार एमपी 09 सीटी 3290 से अपने साथ ले गये। चारों दोस्त नानाखेड़ा से देवासगेट के लिये रवाना हुए उसी दौरान सांवरे रोड दो तालाब के पहले तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ा और रोड डिवाइडर से टकराने के बाद करीब 10 फीट ऊपर उछली और विद्युत पोल से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा और छत चकनाचूर हो गये। घायलों को पुलिस व राहगिरों ने अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने जयंत को मृत घोषित कर दिया जबकि मयूर की हालत गंभीर है। विशाल और यशस्वी भी घायल हो गये।
भाई बेड पर, पत्नी गर्भवती
जयंत के परिजनों ने बताया वह कांट्रेक्टर था। उसकी दो वर्ष पहले शादी हुई थी। पत्नी गर्भवती है। उसका भाई जितेन्द्र तीन वर्ष पहले दुर्घटना में घायल होने के बाद वर्तमान में बेड पर है। मयूर व्यास हत्या के मामले में जेल में था जो कुछ समय पहले ही जेल से छूटकर आया था।










