दिल्ली में एक हफ्ते और बढ़ा लॉकडाउन

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संकट के चलते लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है. अब दिल्ली में लॉकडाउन सोमवार तीन मई सुबह 5 बजे तक रहेगा. ये एलान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया है. सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है. दिल्ली में लकडाउन को अगले सोमवार सुबह 5 बजे के लिए बढ़ाया जा रहा है. लॉकडाउन के दौरान हमने देखा कि पॉजिटिविटी रेट लगभग 36-37 फीसदी तक पहुंच गया, हमने दिल्ली में इतनी संक्रमण दर आज तक नहीं देखी. पिछले एक-दो दिन से संक्रमण दर थोड़ी कम हुई है और आज 30 फीसदी के नीचे आई है.’

Advertisement
Advertisement









