Advertisement

Ind Vs Sa 2nd T20: साउथ अफ्रीका ने Team India को 4 विकेट से हराया

साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को दूसरे टी20 मुकाबले में 4 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम के लिए इस मुकाबले में दिनेश कार्तिक ने शानदार फिनिश किया और भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी की लेकिन दोनों की मेहनत खराब हो गई।

Advertisement

भारत की इंटरनेशनल स्तर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह लगातार 7वीं हार है। वहीं टी20 सीरीज में भारत को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी है। अब तीसरा मुकाबला 14 जून को खेला जाएगा।

साउथ अफ्रीका के लिए इस मुकाबले में हेनरिक क्लासेन ने 46 गेंदों पर 81 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा कप्तान टेम्बा बावुमा ने भी 35 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Advertisement

डेविड मिलर एक बार फिर नॉट आउट रहे और उन्होंने 20 रनों की छोटी और महत्वपूर्ण पारी खेली। आपको बता दें कि भारत के लिए विशाखापट्टनम में खेला जाने वाला तीसरा मुकाबला अब करो या मरो का हो गया है। अगर भारत वहां हारता है तो सीरीज गंवा देगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें