सर्दी के मौसम में ध्यान रखे ये बातें, नहीं पड़ेंगे बीमार

सर्दियों का सुहाना मौसम शुरू हो चुका है. लेकिन ठंड का मौसम अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है. इस मौसम में लाइफस्टाइल और खान-पान का बहुत ध्यान रखना रखना पड़ता है वरना जल्द ही बीमार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है. सर्दियों के मौसम के लिए ऐसी तैयारी करनी चाहिए ताकि आपका शरीर अंदर से मदबूत हो और किसी तरह के वायरल से लड़ सके.

मौसम बदलते ही ज्यादातर लोग खांसी-सर्दी की चपेट में आ जाते हैं। वहीं सर्दी में यह समस्या और बढ़ जाती है। बढ़ती ठंड अपने साथ खांसी सर्दी, जुकाम और फ्लू लेकर आता है। डॉक्टरों की मानें तो सर्दी-जुकाम, गले में दर्द या खांसी की ये समस्याएं बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन, एलर्जी या साइनस के कारण होते हैं। वहीं इससे बच्चे या वे लोग ज्यादा परेशान रहते हैं जिनकी प्रतिरोधी क्षमता कम होती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो हम आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं जिससे खांसी-सर्दी फुर्र हो जाएगी।
आइए जानते हैं कि ठंड के मौसम में आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
1- चाय में अदरक
सर्दी के मौसम में चाय की चुस्की का अपना ही मजा है। वहीं सर्दी व खांसी होने पर चाय में अदरक, तुलसी और काली मिर्च मिला कर पीने से बहुत आराम मिलता है। इसके अलावा अदरक के टुकड़े को पानी में उबाल कर पीना भी अच्छा होता है। कई शोध इस बात को प्रमाणिक करते हैं कि अदरक शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ाता है, जिसे आप कम बीमार पड़ते हैं।
2- दूध में तुलसी
एक गिलास दूध में एक चम्मच चीनी, तुलसी की कुछ पत्तियां, अदरक और हल्दी डालकर अच्छी तरह पकाएं। जब दूध एक गिलास से एक कप हो जाए तो उसे चाय की तरह चुस्की लेकर पीएं। इससे कफ ढीला होता है जिससे गले में दर्द और खरास में आराम पहुंचता है।।
3- शहद और सितोपलादि चूर्ण
शहद खांसी दूर करने में काफी सहायक है। शहद में एंटीबैक्टिरियल और एंटीमाइक्रोबाइल गुण मौजूद होता है। अगर आप कई दिनों से खांसी और सर्दी से परेशान है तो एक चम्मच शहद में दो सितोपलादि चूर्ण मिलाकर सुबह-शाम लें। शहद में अदरक का अर्क मिलाकर खाने से भी खांसी में आराम मिलता है।
4- तुलसी और लौंग
खांसी में तुलसी की पांच से छह पत्तियों के साथ दो लौंग, एक इलाइची, शहद या गुड़ को मिलाकर खाने से खांसी में राहत मिलती है। इतना ही नहीं सुबह के समय तुलसी के तीन-चार पत्तों को खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है।
5- गर्म पानी के गरारे
खांसी या गले में खरास होने पर गर्म पानी में चुटकी भर नमक मिला कर गरारे करने से गले को आराम मिलता है। वहीं गले में दर्द या खरास होने पर गुनगुना पानी पीना से भी गले में जमा कफ खुलता है और अच्छा महसूस करते हैं। दिनभर में कम से कम तीन बार गरारे करें।
6- अदरक और तुलसी
अदरक के रस या अदरक को तुलसी की पत्तियों के साथ सेवन करें,आप चाहे तो इसमें शहद भी मिला सकते है। अगर आपको सुरसुरी खांसी हैं या फिर खांसी रूकने का नाम ही नहीं ले रही है तो अदरक के छोटे से टुकड़े को मुंह में दबा कर रखें, ऐसा करने से खांसी रूक जाती है।
7- गुनगुने पानी का सेवन
सर्दी में पीने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। अगर गर्म पानी से आपकी प्यास नहीं मिटती तो पानी को गर्म कर ठंडा कर पीएं। गर्म पानी से सर्दी में आराम मिलता है वहीं इसका एक बड़ा फायदा यह है कि इससे आपकी अतिरिक्त चर्बी कम होती है।
8- काली मिर्च
अगर खांसी के साथ बलगम भी है तो आधा चम्मच काली मिर्च को देसी घी के साथ मिलाकर खाएं। इससे खांसी में राहत मिलती है।
9- हल्दी वाला दूध
हल्दी वाला दूध सर्दी-जुकाम में फायदेमंद होता है। हल्दी में एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण मौजूद होते हैं, जो संक्रमण से लड़ते है। रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में हल्दी मिलाकर पीने से आराम मिलता है। हल्दी मिले दूध से खांसी और जुकाम के कारण होने वाले बदन दर्द में भी आराम पहुंचता है।
10- भाप (स्टीम) लेना
कफ से गला और नाक बंद होने पर भाप या स्टीम जरूर लें। इससे सर्दी-जुकाम एवं खांसी में तुरंत राहत मिलता है। भाप लेने के लिए एक पतली में पानी तेज गर्म करें फिर उसमें विक्स डालें और अपने चेहरे को पतीले से एक निश्चित दूरी पर रखते हुए तौलिया ओढ़कर अंदर की ओर सांस लें। दिन में दो से तीन स्टीम लें।
11- विटामिन सी का सेवन
विटामिन सी रोग प्रतिरोधकता बढ़ाती है, इसलिए इस मौसम में विटामिन सी युक्त फल जैसे कि संतरा, नींबू, ब्रोकली और किवी को खाना चाहिए।









