अब पीएम म्युसियम के नाम से जाना जाएगा नेहरू मेमोरियल, केंद्र का फैसला

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु के नाम से मशहूर दिल्ली स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम केंद्र सरकार ने बदल दिया गया है। अब नेहरू मेमोरियल म्यूजियम को पीएम म्युसियम के नाम से जाना जाएगा। हालांकि, यह फैसला केंद्र ने इस साल जून में ही कर लिया गया था। लेकिन इस बदलाव को 15 अगस्त के दिन से लागू किया गया। अब से नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी को प्रधानमंत्री म्यूजियम एंड सोसाइटी के नाम से जाना जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कांग्रेस ने किया था विरोध

नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदले जाने को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर हमला किया था। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि जिनका कोई इतिहास ही नहीं है, वो दूसरों के इतिहास को मिटाने चले हैं। उन्होंने कहा था कि नाम बदलने से पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की शख्सियत को कम नहीं किया जा सकता।

जेपी नड्डा ने दिया था जवाब

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी पलटवार किया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस इस बात को पचा नहीं पा रही है कि एक वंश से अलग नेता भी देश के लिए योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा था कि पीएम संग्रहालय राजनीति से परे एक प्रयास है।

पूर्व पीएम नेहरू का आधिकारिक निवास

1929-30 के दौर में बना तीन मूर्ति हाउस पहले भारत में कमांडर इन चीफ का आधिकारिक निवास था। आजादी के बाद ये तत्कालीन पीएम जवाहरलाल नेहरू का आधिकारिक निवास बना। 1964 में अपने निधन तक नेहरू करीब 16 साल तक यहीं रहे थे। इसके बाद की सरकार ने नेहरू को समर्पित करते हुए इस भवन में एक संग्रहालय और एक पुस्तकालय के निर्माण का प्रस्ताव रखा। इसी के बाद नेहरू स्मारक संग्रहालय का उद्घाटन हुआ और NMML सोसायटी की स्थापना हुई।

Related Articles