भादौ माह के कुछ विशेष व्रत और पर्व, जानिए

By AV NEWS

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी-गणेशोत्ससव जैसे पर्व

भाद्रपद मास: तीज-त्यौहारों की श्रृंखला

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:भाद्रपद मास की शुरुआत शुक्रवार से हो चुकी है। साथ ही अब बड़े तीज-त्यौहारों का सिलसिला भी प्रारंभ हो जाएगा। इसी माह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी-गणेशोत्ससव जैसे पर्व भी आने वाले हैं। पंचांग, मान्यता और परंपराओं के साथ जिस प्रकार श्रावण मास में संपूर्ण वातावरण शिव मय हो जाते हैं, रक्षाबंधन के बाद भाद्रपद मास में त्यौहारों का क्रम प्रारंभ होता है।

सावन का पवित्र महीना अधिकमास के साथ 31 अगस्त गुरुवार के दिन समाप्त हो गया। एक सितंबर शुक्रवार को भाद्रपद मास की प्रतिपदा तिथि के साथ त्योहार की झड़ी लगनी शुरू हो जाएगी। पंचांग की गणना के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा शुक्रवार से पूर्णिमा तक विशिष्ट योग संयोग में विभिन्न पर्व त्योहार आ रहे हैं। इस माह के व्रत का भी विशेष महत्व है। मास गणना से देखें तो 29 सितंबर तक अलग-अलग दिन व दिनांक में विशेष पर्व त्योहार रहेंगे, जो की चातुर्मास के दूसरे माह से संबंधित होंगे।

भादौ माह के व्रत व पर्व

2 सितंबर कजरी तीज सतुआ तीज – तीज के दिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए निर्जल व्रत रखकर माता पार्वती की आराधना करती है।

3 सितंबर संकटी चतुर्थी- हिंदू कलेंण्डर के अनुसार गणेश चतुर्थी पड़ती है। भाद्रपाद में संकटी चतुर्थी है।

4 सितंबर चंद्र छठ महाकालेश्वर सवारी।

5 सितंबर हल छठ बलराम जयंती।

6 व 7 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी,(वैसे भी उज्जैन शहर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी दो दिन मनाई जाती है)

8 सितंबर गोगा नवमी।

10 सितंबर एकादशी- मोक्ष की कामना के साथ एकादशी का व्रत कर श्रीहरि की पूजा अर्चना की जाती है।

11 सितंबर गोवत्स द्वादशी (बछबारस)।

14 शिवरात्रि,मासिक शिवरात्रि इस दिन शिवभक्त देवाधिदेव महादेव के शिवलिंग के रूप में अभिषेक करते हैं।

15 सितंबर अमावस्या, पितृ को प्रसन्न करने के लिये यह दिन सर्वोत्तम माना जाता है।

18 सितंबर हरितालिका तीज व्रत।

19 सितंबर गणेशोत्सव भाद्रपद की चतुर्थी से गणेशोत्सव प्रारंभ होता है।

20 सितंबर ऋषि पंचमी व्रत।

22 सितंबर महालक्ष्मी व्रत का आरंभ।

23 सितंबर राधाष्टमी, इस दिन श्रीकृष्ण की प्रिय राधारानी का प्रकाट्य हुआ था।

24 सितंबर चंद्र नवमी व तेजा दशमी।

25 सितंबर जलझूलनी एकादशी डोलग्यारस।

27 सितंबर अनंत चर्तुदशी, अनंत चतुर्दशी पर अनंत की पूजा की जाती है।

29 सितंबर महालय श्राद्ध आरंभ पूर्णिमा का

Share This Article