Advertisement

बांस का पौधा इस दिशा में लगाएं, चमकेगी किस्मत

वास्तुशास्त्र के अनुसार, बांस का पौधा घर में सही दिशा में लगाना बहुत फलदायी होता है। माना जाता है कि इसे घर में ड्राइंग रूम या लिविंग रूम में रखा जा सकता है। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बना रहता है और गृह क्लेश से भी निजात मिलती है। बांस का पौधा घर की सही दिशा में कैसे लगाएं जाएं आज यह हम आपको बताएंगे।

 

Advertisement

माना जाता है कि बांस के पौधे को हमेशा सही दिशा में ही लगाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को घर की कई समस्याओं से निजात मिल सकती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, बांस का पौधा घर या ऑफिस में पूर्व दिशा में लगाना सबसे उत्तम होता है। इसके अलावा, आप उत्तर दिशा में भी बांस का पौधा लगा सकते हैं।

वास्तु के अनुसार, गलती से भी बांस के पौधे को बाथरूम या टॉयलेट के पास नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा, किचन में भी इस प्लांट को लगाने की मनाही होती है। बांस का पौधा कभी भी गंदे स्थान पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है। साथ ही, पौधे के पानी को समय-समय पर बदलते रहना चाहिए। मान्यता है कि घर या ऑफिस में लाल रिबन से बंधा हुआ बांस का पौधा रखने से जीवन में उन्नति के नए मार्ग खुलने लगते हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें