Advertisement

IND Vs PAK Asia Cup 2023: भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत

भारत ने एशिया कप के सुपर-4 राउंड में पाकिस्तान को 228 रन से हरा दिया। बारिश से बाधित यह मैच दो दिन में समाप्त हुआ। रविवार (10 सितंबर) को मुकाबला शुरू हुआ, लेकिन बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। भारत ने खेल रोके जाने तक 24.1 ओवर में 147 रन बनाए थे।

Advertisement

सोमवार को मैच का रिजर्व डे था। भारतीय टीम ने आगे खेलते हुए 50 ओवर में 356 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 32 ओवर में 128 रन ही बना सकी। नसीम शाह और हारिस रऊफ चोट के कारण बल्लेबाजी नहीं कर सके।

भारतीय टीम मंगलवार (12 सितंबर) को सुपर-4 में अपना दूसरा मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। सुपर-4 में भारत का खाता खुल गया है। उसके खाते में दो अंक जुड़ गए हैं। पाकिस्तान और श्रीलंका के भी दो-दो अंक हैं

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें