Popup Image
Advertisement

निगम कमिश्नर की इंदौर में हार्ट अटैक से मौत

केरल के त्रिवेंद्रम नगर निगम समिति के सचिव 47 वर्षीय सजीथ कुमार की मंगलवार रात इंदौर में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वे 50 सदस्यीय दल के साथ इंदौर की स्वच्छता का अध्ययन करने के लिए आए थे।केरल से आए इस दल को बायपास स्थित एक होटल में ठहराया गया था।

Advertisement

रात में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। सूचना पर नगर निगम के अधिकारी होटल पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार को एमवाय अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। प्रारंभिक जांच में हृदयाघात बताया जा रहा है।

सजीथ कुमार की मौत का पता बुधवार सुबह ही पता चल गया था लेकिन मामला खजराना और कनाड़िया थानों के क्षेत्राधिकार को लेकर अटक गया। बुधवार दोपहर करीब दो बजे पोस्टमार्टम के लिए कनाड़िया पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी की, जिसके बाद दोपहर करीब 3.30 बजे पोस्टमार्टम हो सका। शव की एम्वाल्विंग भी कराई गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें